राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह छात्र छात्राएं सम्मानित

Jul 28, 2026 - 21:39
 0  4
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह छात्र छात्राएं सम्मानित

नई दिल्ली। एक शिक्षित राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ता है और मजबूत बनता है क्यों कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा सो दहाड़ेगा! शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है, सही और गलत की पहचान सिखाती है, और आत्मनिर्भर बनाती है। यह ज्ञान, रोजगार के अवसर और समाज में सम्मान प्राप्त करने का मुख्य साधन है. उक्त उदगार प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर हंस कुमार ने व्यक्त किये।

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन फेडरेशन ऑफ कर्पूरी ठाकुर ऑफिशियल एंड प्रोफेशनल के तत्वाधान में नारायणी धाम हरी नगर घंटाघर नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शिरकत की। दसवीं और बारहवीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उत्कृष्ट प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह, कापी, किताब, बैग, शॉल व पटका प्रदान का सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में दिल्ली एनसीआर के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर नारायणी धाम हरी नगर दिल्ली की कार्यकारणी के पदाधिकारियों सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा नव समाज चेरिटेबल सोसायटी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर चेरिटेबल ट्रस्ट, ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, एडवोकेट, राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।

प्रतिभा सम्मान समारोह में कई मोटिवेशनल अतिथि वक्ताओं ने अपने जीवन के अनुभव, कैरियर, एजुकेशन प्लान और ओजस्वी विचारों से छात्र छात्राओं युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से दिव्या चौहान आईएसएस डायरेक्टर भारत सरकार, मिस शिविल जज रिटायर्ड प्रिसिपल सुभाष चंद्र, पूर्व आईआरएस लक्ष्मण ठाकुर, पूर्व चीफ इंजीनियर रेलवे मुकेश चंद्रा, चार्टड एकाउंडेटेड रामानन्द ठाकुर, एएसओ सेन्ट्रल गर्वमेंट अक्षत मोरवाल, यूपीपीसीएस गौरव कुमार, सतीश श्रीवास मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, क्लास वन अधिकारी चेतन मान, क्लास वन अधिकारी  चिराग़, राजवीर सिंह एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, अभिषेक कंकरवाल एडवोकेट, विशाल ठाकुर एडवोकेट, अवध नारायण पत्रकार, सुमित भोजगी पत्रकार, डॉ वीरेंद्र वर्मा पीएचडी माइक्रो बायोलॉजी, डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, गांधी शर्मा समेत अतिथि वक्ताओं ने मंच को संबोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow