यूपीएसआईएफएस में आईपीएस अधिकारियों के वीआईसी कोर्स का हुआ शुभारम्भ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस में सोमवार को ब्यूरो आफ पुलिस एण्ड रिसर्च डेवलपमेन्ट नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित वर्टिकल इन्टरेक्शन कोर्स (वीआईसी) का शुभारम्भ किया गया, जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि जोसेफ लोक्कू एडीजी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) गृह मंत्रालय भारत सरकार थे। यूपीएसआईएफएस के संस्थापक निदेशक डॉ0 जी.के. गोस्वामी, आईजी राजीव मल्होत्रा, डीआईजी हेमराज मीना ने मंच पर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया।
इस कोर्स में उ0प्र0, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड सहित आरपीएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी तथा एसएसबी के कुल 14 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि इस साप्ताहिक कोर्स में विषय विशेषज्ञों द्वारा साइबर, फोरेंसिक एवं अन्य आवश्यक विषयों का गहन अध्ययन कराया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू (बी.पी.आर एन्ड डी.) ने सभागार में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि नये आपराधिक कानूनों के आने के बाद हमें पुलिसिंग में पारंपरिक तौर तरीके को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि विवेचना अधिकारियों को मात्र मौखिक बयानों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल करने के बजाय साक्ष्य संकलन की स्थिति को गम्भीरता से लेना होगा अन्यथा केस का स्तर कमजोर होने से कोर्ट में अपराधी को उसका लाभ मिलता है ऐसी स्थिति मे सजा का स्तर भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य केस में सजा को बल मिलता हैं। इस अवसर पर एडीजी लोक्कू ने डीएनए तथा ड्रोन लैब का भ्रमण भी किया।
संस्थापक निदेशक डॉ0 जी.के. गोस्वामी ने संस्थान में चल रहे कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज साइबर अपराध के दौर में हमें अपने पुलिस बल को तकनीकी दक्षता में और अधिक मजबूत करने के लिए कुशल नेतृत्व हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आगे आना होगा और इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की है कि वह अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियों का नेतृत्व कर उन्हें दिशा दें। उन्होंने कहा कि वर्टिकल इन्टरेक्शन कोर्स हमें अपने अनुभवों को शेयर करने एवं बहुत कुछ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।
कार्यक्रम के अंत में महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों का अभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी ने किया।
इस अवसर पर उप निदेशक जितेन्द्र श्रीवास्तव, चिरंजीब मुखर्जी, अतुल यादव, फेकल्टी डॉ0 मनीष राय, गिरिजेश राय, डॉ0 पलक, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं कार्तिकेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?