डीएम ने चिकित्सालय पहुंच कर वन्यजीव हमले में घायल महिला का जाना कुशल क्षेम
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंच कर शुक्रवार को प्रातःकाल वन्य जीव हमले में घायल हुई सावित्री देवी पत्नी हनुमान निवासी बलखानपुरवा दा. मंझारा तौकली आयु लगभग 56 वर्ष का कुशल क्षेम पूछा।
डीएम श्री त्रिपाठी ने सावित्री देवी के साथ-साथ चिकित्सालय में पूर्व से भर्ती प्रिंस व अंकेश का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एम.एम. पाण्डेय को निर्देश दिया कि वन्यजीव हमले में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी को बताया कि वन्य जीव हमले में घायल तीनों भर्ती मरीज़ स्वस्थ हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रातःकाल वन्यजीव के हमले में सावित्री देवी के अतिरिक्त दयालपुरवा निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र दुजई आयु लगभग 45 वर्ष भी मामूली रूप से घायल हुए थे, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
What's Your Reaction?