जय श्रीराम के नारों के साथ नवयुवकों ने निकाली बाइक यात्रा
राठ (हमीरपुर), संवाददाता। कस्बे में रामनवमी के पूर्व कस्बे में रामनवमी समिति द्वारा बाइक यात्रा निकाली गई। राठ कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई बाइक यात्रा में सैकड़ों की तादाद में नवयुवक बाइक पर सवार होकर जयश्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
रामनवमी समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अगुवाई में कस्बे में रामनवमी के पूर्व बाइक जुलूस निकाला गया। दोपहर बाद करीब 4 बजे रामलीला मैदान से बाइक जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस के आगे डीजे पर बज रहे भजनों पर बाइक पर केशरिया ध्वज लगाए बाइक सवार युवक थिरकते हुए चल रहे थे। रामलीला मैदान से जुलूस स्टेट बैंक चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई गेट, कोटबाजार, उरई बस स्टैंड़, बजरिया से होता हुआ वापस रामलीला मैदान पहुंचा।
जुलूस यात्रा में मनीष गौतम, अवधेश पाठक, हरिनारायन नगाइच, सोमेंद्र परिहार, अजय हिंगवासिया सहित अन्य तमाम लोग लोग रहे।
What's Your Reaction?