ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

Mar 3, 2026 - 19:04
 0  6
ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

हमीरपुर। जनपद के राठ कस्बा स्थित विराट पैलेस में द ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम में स्वागत गीत, सोशल मीडिया सॉन्ग, नाटक ‘वन है तो जीवन है’, फैशन का जलवा, नाटक ‘अनपढ़ नेता’, नाटक ‘टूटी फूटी’ और चटक-मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। विशेष रूप से ‘वन है तो जीवन है’ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं ‘अनपढ़ नेता’ नाटक ने समाज में शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की अभिनय क्षमता और मंच प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बाल कलाकार निर्जला, लक्ष्मी, प्रज्ञा, आलोक, गरिमा, नैतिक, विनय, पूजा, संस्कार सहित कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांती राजपूत ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र, डायरेक्टर जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक अरविंद सिंह राठौर की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार सक्सेना और अतुल कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं कल्पना, आयुषी, आकांक्षा, रचना, नीलम, रश्मि, साधना तथा शिक्षक धर्मेंद्र कोष्ठा, प्रदीप, प्रवीण, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow