मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ की खुशबू से रहें लोग मगन, खिचड़ी खाकर लिया आनंद
हमीरपुर। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को धूमधाम से लोगों ने मनाया। शहर से लेकर गांव तक तिल व गुड की खुशबू बिखर गई घर से लेकर बाहर तक लोगों ने खिचड़ी खाकर उठाया आनंद। वैसे लोगों ने बीते बुधवार को दिनभर बाजार में जमकर खरीदारी की और कुछ लोगों ने घर पर बनाया।
गुरुवार भोर से ही श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक यमुना व संगम जैसे जलाशयों में डुबकी लगाकर पुण्य फल कमाया। स्नान दान का महापर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया गया। शहर के प्रमुख बाजारों में लाई, तिलकुट व चूडा की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
खरीदारी करने पहुंचे लोग ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार त्यौहार के समान पर महंगाई का असर है फिर भी परंपरा के लिए जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी की गई है। मकर संक्रांति के दिन स्नान, व्रत, कथा, दान व भगवान सूर्य देव की उपासना श्रद्धालुओं ने की और घरों में लोगों ने खिचड़ी बनाई। कुछ लोगों ने खिचड़ी बनवाकर जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को खिलाई। लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया दान फलदाई होता है।
What's Your Reaction?