इंटर के छात्र-छात्राओं की भव्य तरीके से की गई विदाई पार्टी
हमीरपुर। कस्बा सुमेरपुर में संचालित मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज में आगामी 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होने से पूर्व सोमवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा इंटर के छात्र उपस्थित होकर विदाई समारोह को सुसज्जित बनाया।
विदाई समारोह कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक रणवीर सिंह, प्रचार अशोक कुमार शर्मा, उप प्रबंधक डॉ. पुनीत पालीवाल, संरक्षक अजय पालीवाल, गायत्री बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य दीपिका द्विवेदी के अलावा अध्यापक भारत प्रसाद, अनुराग तिवारी, नसीम खान, गुलाब साहू, राकेश सेगर, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल यादव, मृत्युंजय, अनुराग, शिखा गुप्ता उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?