अपर जिलाधिकारी ने शाहाबाद में आम जन की समस्याओं को सुना
हरदोई। जनपद की अन्य तहसीलों के साथ ही तहसील शाहाबाद में भी सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाए। पैमाइश के प्रकरणों में देरी न की जाए। गांव में भूमि को लेकर किसी झगड़े के मामले में राजस्व व पुलिस टीम तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लेखपालों को निर्देश दिए कि लगातार क्षेत्र में रहें तथा स्थिति पर नजर बनाए रखें। प्रभावितों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी तो वह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?