मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण
हरदोई। स्वाधीनता के 79 वें अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा विकास भवन हरदोई में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता शांति एवं खुशी के प्रतीक के रूप में गुब्बारे छोड़े गए तो तदोपरांत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं देश गीत प्रस्तुत किए गए तथा रिदम बैंड द्वारा संदेशे आते हैं और सुनो गौर से दुनिया वाले देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया गया। विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अच्छा कार्य करने वाले चार सफाई कर्मियों को, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में कैंप के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तथा पशुपालन विभाग के दो कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्टर रंगोली निबंध लेखन आज प्रतियोगिताओं के माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आजादी के लिए अपना सब कुछ अर्पण करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों को नमन करते हुए जनपद वासियों को एवं अधिकारियों कर्मचारियों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीओ अशोक कुमार, उपायुक्त, मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?