आरआरसी सेंटर निर्माण की सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जाये - जिलाधिकारी

Jan 30, 2025 - 15:27
 0  4
आरआरसी सेंटर निर्माण की सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जाये  - जिलाधिकारी

हरदोई। शाहाबाद तहसील के दो ग्रामों बूटामऊ व शाहपुर नाऊ में आरआरसी सेंटर न बन पाने को गंभीरता से लेते हुए गुरूवार को जिलाधिकारी ने दोनों ग्रामों के ग्राम प्रधानों को कलेक्ट्रेट कक्ष में बुलाया। 

जिलाधिकारी ने दोनों प्रधानों को निर्देश दिए कि आरआरसी सेंटर का निर्माण चिन्हित भूमि पर कराया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी शाहाबाद को निर्देश दिए कि निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जाये। सम्बंधित लेखपाल प्रधानों से संवाद करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आरआरसी सेंटरों के लिए चिन्हित भूमि पर यदि कहीं कोई अवैध कब्ज़ा है तो उसे तत्काल हटाया जाये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow