कासिमपुर पावर हाउस के एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट प्रबल प्रताप सिंह राणा बने संगठन मंत्री
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश फेडरेशन मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम कासिमपुर पावर हाउस के एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट प्रबल प्रताप सिंह राणा को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत कर उनका पटका पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
नव नियुक्त संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह राणा द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके विभाग में लगभग 150 मिनिस्ट्रियल स्टाफ है जो संगठन के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ में खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर प्रवीन शर्मा, आलोक कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?