समाधान समारोह की तैयारियां तेज, विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के बीच कराई गई सुलह वार्ता

Jul 29, 2026 - 21:03
 0  2
समाधान समारोह की तैयारियां तेज, विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के बीच कराई गई सुलह वार्ता

अलीगढ़, संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले ’’समाधान समारोह’’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में बुधवार को विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित वादों में गठित पीठों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा पत्रावलियों का परीक्षण करते हुए पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराई गई। वार्ता के दौरान पक्षकारों ने विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया अपनाने पर सहमति व्यक्त की।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि मध्यस्थता का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी संवाद एवं सहमति के आधार पर त्वरित एवं शांतिपूर्ण निस्तारण कराना है। इससे पक्षकारों के समय, धन एवं मानसिक तनाव की बचत होती है तथा दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है। पक्षकारों की सहमति के उपरांत अब संबंधित मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां दोनों पक्षों की बात सुनकर अंतिम सुलह-समझौते का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow