किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्डियक जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन
लखनऊ। रविवार को MED & SPARK North Zonal Conclave के अंतर्गत IMA यूनिट द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी हॉस्पिटल फेज-2 में कार्डियक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन हुआ।
वर्कशॉप में डॉ0 विनीता द्विवेदी एवं डॉ0 अवधेश द्विवेदी ने मेडिकल छात्रों व डॉक्टरों को पहले विषय का सैद्धांतिक पक्ष विस्तार से समझाया और हृदय संबंधी आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले प्रत्येक चरण की जानकारी दी। इसके पश्चात दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया, जिसमें सीपीआर और लाइफ सपोर्ट तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी शामिल रहा। इस व्यवस्थित प्रशिक्षण पद्धति से छात्रों को गहराई से विषय की समझ मिली और उन्होंने व्यवहारिक अभ्यास द्वारा आत्मविश्वास भी विकसित किया गया।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 विशाल श्रीवास्त ने “कार्डियक अवेयरनेस एवं सीपीआर के जीवन-रक्षक महत्व” विषय पर विशेष सत्र दिया। उन्होंने अपने व्यापक चिकित्सकीय अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आज हृदय रोग लगातार बढ़ रहे हैं और कार्डियक इमरजेंसी में समय ही सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि अचानक कार्डियक अरेस्ट में सीपीआर का समय पर प्रयोग किसी भी मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है।
डॉ. श्रीवास्तव ने ज़ोर देकर कहा कि सीपीआर का ज्ञान केवल चिकित्सकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आम जनता तक पहुँचना चाहिए। इससे कार्डियक इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी और अनेक जीवन बचाए जा सकेंगे।
प्रभावी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए आयोजन समिति द्वारा डॉ0 विनीता द्विवेदी, डॉ0 अवधेश द्विवेदी (आयुष विभाग) तथा डॉ0 विशाल श्रीवास्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वर्कशाप में डॉ. सुनील यादव, फार्मेसी ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल, खुशी फाउंडेशन समाजसेवी संस्था व मैक्स हॉस्पिटल ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
What's Your Reaction?