गणतंत्र दिवस पर स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु किया गया सम्मानित

Jan 27, 2025 - 16:42
 0  6
गणतंत्र दिवस पर स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु किया गया सम्मानित

मथुरा। जनपद गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने पॉक्सो न्यायालय में स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने स्पेशल जीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट को दिए प्रशस्ति पत्र में कहा है कि अपने 2024 में बाल एवं महिला अपराध रोकने में न्याय व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। आपने दुराचारी को फांसी एवं बारह को कठोर सजा एवं आजीवन कारावास तक की सजा दिलाई है। आपके इस विशेष योगदान से न केवल अपराधियों में भय बना है बल्कि जन मानस में कानून और न्याय के प्रति आस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि आप इसी तरह कानून एवं न्याय के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाती रहेगी आपके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है। गणतंत्र दिवस परेड में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित हुई स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु ने बताया कि यह सम्मान मेरे साथ-साथ सभी न्यायिक एवं पुलिस कर्मी जो सहयोगी रहे, उन सबका सम्मान है।

इस अवसर पर जिला जज आशीष गर्ग एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, विधायक पूरन प्रकाश  कैबिनेट मंत्री के पीआरओ मनोज फौजदार, अपर जिलाधिकारी योगानंद दुबे, सीजीएम गौरव उत्सव, एसपी सिटी अरविंद कुमार, बार के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सचिव शिवकुमार लवानिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow