गांव-गांव के होनहारों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार, सर्वाेदय विद्यालयों में सत्र का शुभारंभ
लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। पहले दिन विद्यालयों में छात्रों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालयों में शिक्षकों ने मिलकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें नए सत्र के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं में भी विद्यालय लौटने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। छात्रावास, भोजन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाएं भी पहले दिन से लागू कर दी गईं हैं।
इस सत्र में शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत, कला व अन्य गतिविधियों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के रखरखाव के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
फिलहाल प्रदेशभर में कुल 100 सर्वाेदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अन्य वर्गों के मेधावी बच्चों को निरूशुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इस सत्र से 9 नए विद्यालयों में पढ़ाई की शुरुआत की गई है, जबकि 45 विद्यालयों में छात्रावास सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?