जनपद में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और हर किसान मिलेगी खाद -अनुनय झा

Aug 20, 2025 - 22:00
 0  20
जनपद में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और हर किसान मिलेगी खाद -अनुनय झा

हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आहूत किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने किसान पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और हर किसान समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 85 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है और 63 सोसाइटी, 43 सचिव की देखरेख में प्रत्येक केन्द्र पर प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे खाद का वितरण किया जायेगा तथा हर केन्द्र पर दो पल्लेदार व चार सदस्य रहेंगे।

जिलाधिकारी ने किसानों को कहा कि जनपद में मूंगफली केन्द्र संचालित है और शीघ्र ही धान क्रय केन्द्र खाले जायेगें। उन्होंने विद्युत आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करायें। इस अवसर पर भूमि संरक्षण ईकाई द्वितीय की ओर से किसनों को खेत तालाब योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी।

किसान दिवस में सीडीओ सान्या छाबड़ा, उप निदेशक कृषि सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी किसान आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow