जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Jul 16, 2026 - 21:49
 0  9
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। 

जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेंशन, आवास, पारिवारिक विवाद तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन कराते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्टेªट व संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow