जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस कार्यक्रम

Jul 26, 2025 - 20:50
 0  22
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना उसका बाजार में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  
 
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी ने सुना। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। उन्होंने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिये कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढं़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि आज और कल मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणों को निस्तारण कराकर ही लौटे, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध हल्का लेखपाल मुकदमा दर्ज कराये। 

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे। 

इस दौरान थानाध्यक्ष उसका बाजार, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow