मुख्य विकास अधिकारी ने आई0टी0आई0 नौगढ़ का किया औचक निरीक्षण

Jan 27, 2025 - 17:23
Jan 27, 2025 - 17:24
 0  61
मुख्य विकास अधिकारी ने आई0टी0आई0 नौगढ़ का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थ नगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने आई0टी0आई0 नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय प्राचार्य सहित अनुदेशक उपस्थित रहे। इलेक्टिशियन, प्लम्बर, वेल्डर, फैशन डिजाइन एवं कम्पयूटर कोर्स की कक्षाएं संचालित पायी गयी, परन्तु नामाकंन के सापेक्ष उपस्थित अत्यन्त कम थी। इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इलेक्टिशियन, प्लम्बर, वेल्डर, फैशन डिजाइन के प्रशिक्षण हेतु प्रयोगार्थ उपकरणों का रख-रखाव सही ढ़ंग से नहीं किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सही उपकरण के सहायता से प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये।

भवन में टाइलीकरण, वायरिंग सहित अन्य सौन्दर्यीकरण कार्य यू0पी0 सिड़को द्वारा कराया जा रहा है, जिसका निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी ने किया। सम्पूर्ण परिसर की बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर से जल निकासी का समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। भवन में मीटिंग हाल का निर्माण यू0पी0 सिड़को द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें फाल-सिंलिंग का सही ढ़ग से करने के उन्होंने निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow