जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Feb 20, 2025 - 20:21
 0  5
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने जनपद में 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र के बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया। साथ ही जिला मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक को बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गर्भावती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण के कार्यक्रम की प्रगति की। समीक्षा में ब्लॉक कोयलसा, मार्टिनगंज एवं मुबारकपुर शहरी क्षेत्र की प्रगति कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनहित से जुड़े सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में जीरो डोज एवं पूर्ण टीकाकरण की प्रगति को बढ़ाया जाये। उन्होंने औसत भुगतान में जनपद की प्रगति खराब होने पर ब्लॉक जहानागंज एवं कोयलसा को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow