जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक
हरदोई। गुरूवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा पॉलिसी की समीक्षा बैठक की गयी।
जिलाधिकारी ने बैठक मे उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से के0सी0सी0 के सापेक्ष कृषकों के बीमा की धीमी प्रगति पर उन्होंने समस्त बैकों को निर्देशित किया कि कृषकों के बीमा प्रगति को बढाया जाये। उन्होंने कहा कि सभी प्रीमियम जमाधारक किसानों को इस योजना से अनिवार्य रूप से लाभन्वित किया जाये।
उप निदेशक कृषि ने किसान क्रेडिट कार्ड बनने की धीमी प्रगति के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी बैकों को निर्देशित किया कि किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने मे उनका सहयोग कर उनका कार्ड बनायें।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ0 सतीश चन्द्र पाण्डेय, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक अरविन्द रंजन व सभी बैकों के बैक प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?