उच्च स्तरीय टीम रेडिको खेतान लिमिटेड पहुंची, औद्योगिक प्रगति का लिया जायज़ा
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मूल मंत्र “विकसित उत्तर प्रदेश एवं आत्मनिर्भर भारत” को साकार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय टीम मे सम्मिलित प्रवीर कुमार (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) के नेतृत्व में रेडिको खेतान लिमिटेड, कंदुनी, बिसवां, सीतापुर स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई का दौरा किया। दौरे में मुख्य रूप से प्रमुख सचिव राजस्व पी0 गुरुप्रसाद, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अपर्णा ऐश्वर्या एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।
टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुँचकर 350 KLD की क्षमता वाली डिस्टिलरी एवं अत्याधुनिक बॉटलिंग यूनिट का निरीक्षण किया और यहाँ संचालित हो रही विनिर्माण गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया।
फैक्ट्री परिसर में टीम का स्वागत संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एच.एस. शुक्ला एवं अंशु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के मानव संसाधन अधिकारी अजय कुमार गोस्वामी ने संस्थान द्वारा सीएसआर योजनाओं के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की पहलों का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी तथा समाजसेवी शरद चौधरी की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
रेडिको खेतान लिमिटेड द्वारा संचालित इकाई की कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रबंधन को देखकर टीम ने रेडिको प्रबंधन की सराहना की और इसे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला बताया।
टीम ने प्रबंधन से राज्य में और अधिक निवेश करने का आग्रह किया तथा आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन कंपनी हित में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा और आवश्यकता अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?