जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठमोरवा विकासखंड खेसरहा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी बाजार विकासखंड खेसरहा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी रजिस्टर को देखा गया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर में मरीजो के मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी में संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिये कि मरीजों का सही ढंग से इलाज किया जाए तथा उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजत कुमार चौरसिया, डॉक्टर संजय गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व फार्मासिस्ट आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?