सिद्धार्थनगर। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का उद्घाटन मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने बुद्ध की समृद्ध माटी को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी को बधाई देता हूं। 2014 में जब नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब उनकी प्राथमिकता थी कि गरीब का कल्याण, नवजवानों का सपना साकार हो तथा महिला सश्क्तीकरण और भारत को अखण्ड राष्ट्र बनाने की। प्रधानमंत्री द्वारा जो भी प्रयास किया गया है उसका परिणाम लोगो को मिल रहा है। यह कार्यक्रम उनके प्रयासों की छोटी सी झलक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछड़े जनपदों को चिन्हित कर उनके सर्वांगीण विकास की योजना बनायी। उन्होंने कहा कि देश के 112 जनपदो जो विकास में छूट गये एवं पीछे रह गये उन्हें चिन्हित कर आकांक्षी जनपद में शामिल किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह गौरव का विषय है कि 112 जनपदों में सिद्धार्थनगर आज नम्बर 2 पर है और शीघ्र ही अग्रणी जनपद की श्रेणी में होगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, कर्मचारी एवं फ्रंटलाइ वर्क्स का दिल से आभार प्रकट करता हूं। देश की 25 करोड़ लोगो को पीएम मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। आप अपने कार्य से संतुष्ट हो। अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करे। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहिए। नया भारत बनाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा तथा वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हेागा। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा जो भी नवाचार किये जा रहे है उसके लिए प्रशंसा करता हूं। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी और अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2018 में देश के 112 जनपदो को आकांक्षी जनपद घोषित किया गया जिसमें सिद्धार्थनगर भी शामिल है। नीति आयोग द्वारा त्रैमासिक समीक्षा की जाती है कि किस इंडीकेटर में कितना विकास हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाता है। जनपद सिद्धार्थनगर शीघ्र ही अग्रणी जनपद की श्रेणी में होगा। जिलाधिकारी द्वारा लगातार स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया जाता है। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण कराकर किसानो को उसमें उर्वरक प्रयोग करने की मात्रा के बारे में जानकारी भी दिया जाता है। किसानो की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी को बधाई दिया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री एवं सीएम योगी के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर अग्रणी जनपद बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा गांवों में विद्युतीकरण कराया गया है। पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया गया है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से नगद धनराशि दिया जा रहा है जिससे किसान अपना काम समय से करे।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि यह जनपद आकांक्षी जनपद है। जनपद में विकास के लिए काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि जनपद शीघ्र ही अग्रणी जनपद होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि नीति आयोग के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान माह जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक चलाया गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी एवं समूह की दीदी को बधाई और धन्यवाद दिया। आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने के लिए जो भी कार्य किया गया है सराहनीय है। 06 में 05 इंडीकेटर्स में संतृप्त हो गया है। सब मिलकर कार्य करें। आज हम सभी लोग वादा करे कि हमारा जनपद आंकाक्षी जनपद से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में ले जाने के लिए मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीएसटीओ बी.एस. यादव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थ्ति थे।