तहसील मेहनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Jul 19, 2025 - 21:34
 0  23
तहसील मेहनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेहनगर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गय। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। 

इस अवसर पर कुल 70 मामले आये, जिसमे से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 64 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 45, पुलिस के 14, सिंचाई के 03, विकास के 04, नगर पंचायत के 01 एवं विद्युत के 03 मामले शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मेहनगर, तहसीलदार मेंहनगर, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow