नशा समाज के लिए कैंसर भी अधिक घातक है - बृज मोहन

Aug 2, 2025 - 20:53
 0  11
नशा समाज के लिए कैंसर भी अधिक घातक है - बृज मोहन

हरदोई। मद्य निषेध विभाग, लखनऊ क्षेत्र के उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी बृज मोहन की अध्यक्षता में ब्लाक सुरसा के दयानन्द इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम नशामुक्त समाज विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, शिवांगी द्वितीय, दिव्या ने तृतीय व रचना ने सांतवना पुरस्कार प्राप्त किया, सभी विजयी प्रतिभागियों को उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी ने शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये। 

इस अवसर पर उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए कैंसर भी अधिक घातक है, इसलिए युवा नशे से दूर रहे और अच्छे नागरिक बनकर समाज की सेवा करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं की नशा न करने की शपथ दिलायी तथा प्रयास एंड पार्टी के मुखिया हनीफ अहमद ने अपने साथियों के साथ नशा मुक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow