ब्रज प्रेस क्लब का 2 मार्च को होगा होली मिलन समारोह

Feb 27, 2025 - 21:44
 0  17
ब्रज प्रेस क्लब का 2 मार्च को होगा होली मिलन समारोह

मथुरा (संवाददाता आलोक तिवारी)। एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज प्रेस क्लब द्वारा गत वर्षाें की भांति इस वर्ष  02 मार्च दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक डैंपियर नगर स्थित हीरा क्रिस्टल होटल के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ फूलों की होली होगी। 

इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकार, सभी जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी एक साथ एक-दूसरे को होली महोत्सव की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के समस्त प्रिंट,  इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकारों से होली मिलन समारोह में समय से पहुंचने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow