मुख्य गंगा नहर पर बुलडोजर की गड़गड़ाहट, अवैध कब्जे ध्वस्त
अलीगढ़। तहसील कोल के ग्राम कासिमपुर स्थित मुख्य गंगा नहर के किलोमीटर 269.100 पर अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और चिन्हित अतिक्रमणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में खलबली मच गई, लेकिन अधिकारियों ने समझाकर शासकीय कार्य में बाधा न डालने की हिदायत दी।
अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मई 2025 को ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, पर कब्जा न हटाने पर आज यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही में कुल 0.029565 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए। बुलडोजर की गरज के साथ एक-एक कर सभी चिन्हित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
What's Your Reaction?