मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री चन्द्रकला हुई सम्मानित

Sep 20, 2025 - 20:15
 0  37
मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री चन्द्रकला हुई सम्मानित

अलीगढ़। सजगता एवं जिम्मेदारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री चन्द्रकला को आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह एवं डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने सम्मानित किया।

अवसर था मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारंभ। जब कमिश्नर एवं डीआईजी को मालूम हुआ कि आज से ठीक 50 दिन पहले नरौना आकापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर विषाक्त पदार्थ को चूरन समझकर खाने से अचानक बीमार हुए 08 बच्चों को चन्द्रकला ने अपनी सूझ-बूझ, तत्परता एवं साहसिक निर्णय क्षमता से प्राथमिक उपचार ही नहीं दिलाया बल्कि उन्हें सुरक्षित अस्पताल भी पहुंचाया। चन्द्रकला द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से बच्चों की जान बच सकी थी।

चन्द्रकला के इस साहसिक कार्य के लिए कमिश्नर एवं डीआईजी ने संवाद कर उनका हालचाल जाना और कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री चन्द्रकला ने अपने साहसिक कार्य से मिशन शक्ति की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow