जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है, उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करे।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना, हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। व्यापारियों का प्रकरण लम्बित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो का संबधित विभाग को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराये। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने अशोक मार्ग दुकान आवंटन हेतु धनराशि 01 सप्ताह में वापस कराने हेतु ई0ओ0 सिद्धार्थनगर को निर्देश दिये। उन्होंने सोहांस मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाने हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।
बैठक में डीडीओ राजमणि वर्मा, उपायुक्त उद्योग, लीड बैक अधिकारी आरके सिन्हा, उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों आदि की उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?