राजकीय आईटीआई गौरीगंज में अप्रेन्टिस मेला, 27 अभ्यर्थी चयनित
अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज, अमेठी में बुधवार को अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लगभग 52 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान टाटा मोटर्स लखनऊ के एच.आर. सुजीत सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा एवं दिवाकर मिश्र उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?