सीएम योगी के आगमन को लेकर डीएम-एसएसपी ने की उच्चस्तरीय बैठक
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 5 अगस्त को प्रस्तावित अलीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और नुमाइश मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे, साथ ही संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण-पत्र व लाभ सामग्री भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हैलीपैड का निर्माण आईटीआई मैदान में किया जा रहा है। बैठक के उपरांत डीएम व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान एवं आईटीआई ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से डीएफओ नवीन प्रकाश, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार, एसपी सिटी मृगांक पाठक, एसपी ट्रैफिक, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए भालचन्द त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्य, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवेश कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह एवं विनीत मिश्रा, पीओ डूडा कौशल कुमार, सीवीओ डॉ दिवाकर त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव पुष्कर, डीएसटीओ ए.के. दीक्षित, एडी सूचना संदीप कुमार सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?