सीएम योगी ने घायल विधायक फतेह बहादुर सिंह का अस्पताल में जाना हालचाल

Jun 25, 2025 - 18:18
 0  40
सीएम योगी ने घायल विधायक फतेह बहादुर सिंह का अस्पताल में जाना हालचाल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार कोे के0के0 हॉस्पिटल, डालीगंज, लखनऊ पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का हालचाल जाना।

सीएम योगी ने चिकित्सकों से विधायक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि फतेह बहादुर सिंह के इलाज में कोई भी कोताही न बरती जाए और उन्हें हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow