अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान का हुआ आयोजन
अमेठी। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और सीएफओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अग्निशमन केन्द्र अमेठी में अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया।
अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने प्रतिभागियों को आग के प्रकार, उपकरणों के प्रयोग, प्राथमिक उपाय, धुएं से बचाव, फायर ट्रायंगल, फसलों की आग नियंत्रण व पंडालों की सुरक्षा आदि विषयों पर थ्योरी व प्रैक्टिकल के माध्यम से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में 45 से अधिक बिंदुओं को शामिल किया गया, जिनमें बीड़ी-सिगरेट से लापरवाही न करना, दियासलाई बच्चों की पहुंच से दूर रखना, गैस सिलेंडर लीकेज पर सतर्क रहना, विद्युत तारों की मरम्मत कराना और आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना देना विशेष रूप से बताया गया। साथ ही तेल-पेट्रोलियम व बिजली की आग बुझाने के सुरक्षित तरीके भी समझाए गए।
अभियान में प्रशिक्षक मो0 शरीफ, विष्णु स्वरूप त्रिपाठी, राम प्रवेश, गुलाब सिंह, आशीष सिंह, अमित कुमार, शिवम कुमार, सौरभ, रोहित कुमार गौतम और उत्तमकान्त पाण्डेय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?