जिलाधिकारी ने की अतिक्रमण रोधी अभियान की समीक्षा

Jan 30, 2025 - 15:25
 0  3
जिलाधिकारी ने की अतिक्रमण रोधी अभियान की समीक्षा

हरदोई। गुरूवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिशाषी अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से अतिक्रमणरोधी अभियान के सम्बन्ध में बात की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर निकायों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाये। अतिक्रमण हटाने के लिए मार्गांे को चिन्हित कर चूना गिरवा दिया जाये। माइक से पूरे निकाय में उदघोषणा करवाई जाये। वेंडिंग जोन व नो वेंडिंग जोन का पूरी तरह से पालन किया जाये। व्यापारियों के साथ बैठक कर ली जाये। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow