ट्रक ड्राइवर की बेटी कनक सिंह ने जीते दो कांस्य पदक, बनीं संघर्ष और सफलता की मिसाल

Jul 16, 2025 - 20:09
 0  12
ट्रक ड्राइवर की बेटी कनक सिंह ने जीते दो कांस्य पदक, बनीं संघर्ष और सफलता की मिसाल

अलीगढ़। जिले के ग्राम शेखा निवासी ट्रक ड्राइवर महेश पाल सिंह की बेटी कनक सिंह ने अपने जुनून और मेहनत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। युगांडा में आयोजित पैराबैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में महिला एकल एसएल-4 वर्ग एवं महिला युगल वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और हौसले के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। 

कनक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कमिश्नर संगीता सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता न सिर्फ व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि पूरे प्रदेश व समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा, ’’बेटी कनक ने साबित किया है कि अगर सपनों में जान हो तो मंजिल खुद-ब-खुद चलकर आती है।’’ 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी कनक को बधाई देते हुए कहा कि कनक सिंह की कहानी न सिर्फ खेल की दुनिया में एक प्रेरणा है, बल्कि उन तमाम बेटियों के लिए भी उम्मीद की किरण है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। 

कनक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह को देते हुए उनकी अथक मेहनत, कठिन संघर्ष और सकारात्मक मार्गदर्शन से आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow