वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि तिवारी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा, दो मिनट का मौन

Jul 3, 2025 - 17:35
 0  24
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि तिवारी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा, दो मिनट का मौन

अमेठी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि तिवारी के आकस्मिक निधन से जनपद अमेठी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। गुरुवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस पार्टी के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उनकी सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा के लिए समर्पण भाव सदैव हम सबके लिए प्रेरणा रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस परिवार ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

शोकसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर श्री तिवारी जी के योगदान को याद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow