सेवा पर्व के अवसर पर लगाई गयी भव्य प्रदर्शनी

Sep 17, 2025 - 17:18
 0  21
सेवा पर्व के अवसर पर लगाई गयी भव्य प्रदर्शनी

सहारनपुर। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पर्व के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन यूपीसिडको के अध्यक्ष वाई0पी0सिंह, महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर द्वारा फीता काटकर किया गया। 

यूपीसिडको अध्यक्ष ने सहारनपुर वासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाडा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के सेवा भाव सराहना की। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक सेवा भाव में उनके कार्यों को प्रदर्शित किया गया जो युवाओं को प्रेरणा देते है। 

विधायक नगर राजीव गुम्बर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाडे के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का सम्पूर्ण जीवन एक उदाहरण है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। अपने जीवन का एक-एक पल देकर राष्ट्र को विश्व की महाशक्ति के रूप में बनाने और गरीब कल्याण के लिए उनको नमन करता हूँ। 

महापौर डॉ0 अजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर लगाए जा रहे है। मोदी जी ने कहा है कि देश महिलाओं, युवा, किसान, गरीबों के द्वारा ही दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को जन सहभागिता एवं जनांदोलन बनाने के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से सभी जनपदवासी अपनी राय दे सकते है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, नूतन शर्मा, हेमंत अरोड़ा, किशोर शर्मा, योग चुघ, विक्रम शर्मा सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow