महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता दिलाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर - मनीष बंसल

Sep 26, 2025 - 20:13
 0  46
महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं  आत्मनिर्भरता दिलाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर - मनीष बंसल

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के नेतृत्व में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोडा जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के साथ संवाद किया तथा सैल्फी लेकर महिलाओं के अंदर आत्मसम्मान, विश्वास एवं सुरक्षा का भाव मिला। इसके साथ ही बेहतर करने की प्रेरणा प्राप्त हुई। 

उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई और स्वच्छता का होना आवश्यक है। स्वच्छता से ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए नारी शक्ति की भूमिका अग्रणी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहीं है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिले। उन्होने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता दिलाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow