तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-ऑटो की भीषण भिड़ंत में दो अध्यापिकाओं सहित 8 घायल

Apr 7, 2026 - 21:18
 0  15
तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-ऑटो की भीषण भिड़ंत में दो अध्यापिकाओं सहित 8 घायल

मौदहा (हमीरपुर), संवाददाता। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर हादसे की वजह बनी। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड स्थित चंद्रावल नदी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 9ः30 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दो अध्यापिकाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही थाना मौदहा पुलिस व पीआरवी 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भिजवाया गया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौदहा से बांदा की ओर जा रहा ऑटो और बांदा-टिकरी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में ड्यूटी पर जा रहीं अध्यापिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव के अलावा ऑटो चालक रोहित, महशर, रामकली, नवल, राजीव और बाबादीन शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी को सामान्य चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार से चलाने की प्रवृत्ति आम है, जिस पर प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow