थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

Aug 22, 2026 - 21:18
 0  4
थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

हमीरपुर, संवाददाता। शासन के निर्देशों के क्रम में आज थाना कुरारा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों, विशेषकर भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करें तथा नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और शिकायतकर्ता को नियमानुसार की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए, ताकि जनसामान्य को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय मिल सके।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुरारा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow