दुसवारियां तमाम: हादसे रोकने के लिए कराये जायें इंतजाम
हमीरपुर। भीषण कोहरे की वजह से सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। नेशनल और स्टेट हाईवे पर अभी तक सुरक्षा संबंधी इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। आवाजाही करने वालों को खतरा बना रहता है। हाईवे में लगे संकेताक टूटे-फूटे और बगैर रंगे पुते पड़े हैं।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद अभी तक यमुना पुल से लेकर राठ तिराहे तक हाईमास्ट लाइटे नहीं लगाई गई है। दूसरी तरफ शहर की सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की खराबी की वजह से भी चोरी और दूसरी अपराधिक वारदाते होती रहती है। पुलिस के अधिकांश कैमरे खराब पड़े।
स्थानीय लोगों ने इस कोहरे की वजह से हाईवे पर संकेतांको और कैमरों की खराबी को लेकर अपना दर्द साझा किया। व्यापारी हिरदेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि यमुना नदी के पुल से लेकर राठ रोड तक नेशनल हाईवे पर रात में रोशनी का इंतजाम नहीं है। पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए गए। जिस पर अमल नहीं हुआ है। इसकी वजह से इस रूट पर रात में चलने में खतरा बना रहता है। पुलिस के अधिकांश कैमरे खराब पड़े
ज्ञानेंद्र गांधी ने बताया कि कानपुर सागर हाईवे में भी संकेताकों का अभाव बना हुआ है जबकि कई लिंक मार्ग इस हाइवे से जोड़ते हैं। संकेतांको के अभाव के चलते हादसों का डर बना रहता है और कोई ऐसा दिन नहीं जाता जिस दिन इस हाइवे पर हादसे न होते हो। कोहरे को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाया जाए, हाईवे पर होने वाले हादसों को रोका जा सके।
What's Your Reaction?