सपा कार्यालय में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की मनाई गई जयंती
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं द्वारा गाडगे जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभकरण सिंह परिहार वरिष्ठ सपा नेता/पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर, शिवशरण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, ओमप्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, रण बहादुर यादव जिला कोषाध्यक्ष, गया प्रसाद अनुरागी जिला सचिव, जगदीश यादव, बृजेश कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, राजेश श्रीवास एडवोकेट, मोहम्मद सलीम जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहित आदि समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?