सीडीओ ने पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Mar 18, 2026 - 21:07
 0  3
सीडीओ ने पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अलीगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना के तहत बुधवार को जिले के 15 पशुपालकों को पशुचिकित्साधिकारी भवीगढ डा0 वर्षा सिंह के साथ उ0प्र0 पं0 दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा (दुवासु मथुरा) में प्रशिक्षण प्राप्त कराये जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना पशुपालकों की कौशल विकास उत्पादकता बढाने एवं स्वरोजगार को बढावा देने के लिए संचालित की गई है, जिसके अन्तर्गत जनपद के विकास खण्ड से पशुपालकों को अन्य जनपद की पशुपालन से सम्बन्धित संस्थाओं में जाकर एक्पोजर विजिट कराई जाती है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की विजिट के इच्छुक पशुपालक अपने नजदीकी पशुचिकित्सालय पर सम्पर्क स्थापित करेें। विजिट अन्य प्रांतों की भी करवायी जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow