कल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है - अनुनय झा
हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के तहत 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सभापति याचिका सभापति अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा तथा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिती मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन हाल में किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती व अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण पर 09 वर्ष पर आधारित लघु फिल्म का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन को मंत्री, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा लाभार्थियों द्वारा देखा सुना गया।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा रोजगार पर बल देकर आत्मनिर्भर बनाया है और जनपद की महिलाएं शिक्षा के साथ रोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है तथा प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की जन्म से लेकर शिक्षा का भी निःशुल्क प्रबन्ध किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन नौ वर्षांे में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्य करायें गये है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर गरीब एवं जरूरत मंद लोगों को गरीबी रेखा के नीचे से उठाकर एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कराकर स्वालंबी बनाया है।
विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौ वर्षाे में सबसे अधिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, परिवहन एवं विद्युत के क्षेत्र में काम कर आम जनमानस को राहत दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने देश के युवक एवं युवतियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए उद्योगों की स्थापना कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनपद के गरीब एवं पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है और जनपद में व्यापक स्तर पर विकास कार्याे के साथ हाईवे आदि के निर्माण कराये जा रहे है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री युवा रोजगार, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार, आजीविका मिशन, नेडा, पंचायती राज, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों ने गांधी भवन परिसर में लगी विभिन्न विभागों की तथा सूचना विभाग की प्रर्दशनी का फीताकाट कर उद्घाटन किया तथा खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मत्स्य, नेडा, डूडा, जन निगम, उद्योग, सूचना विभाग, खादी ग्रामोद्योग, आईटीआई आदि विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?