मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बी0एस0ए0 ग्राउण्ड में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 358 जोड़ो में से 267 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 195 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 55 तथा मुस्लिम समुदाय के 17 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड नौगढ़, वर्डपुर, उस्का बाजार, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा नगरीय क्षेत्र नौगढ़, उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी के जोड़े शामिल हुये।
मुख्य अतिथि संासद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कुल 6060 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। आज जनपद के बी0एस0ए0 ग्राउण्ड में 267 बेटियों का कन्यादान हो रहा है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता-पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें।
सांसद ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए रोजगार की आवश्यकता होती है जो लोग उद्योग, कालानमक, कम्प्यूटर व अन्य क्षेत्रों में कार्य करना चाहते हैं उनको ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदैव गरीबों की चिन्ता रहती है। गरीब परिवारों के लोगों को बेटियों की शादी की चिन्ता रहती है इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है और उनको नई पारी की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अन्तिम लाइन में खड़े गरीब परिवारों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, गैस सिलिण्डर आदि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।
सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्पन्न हो रही है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 दिया जा रहा है तथा 25000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, परियोजना निदेशक नागेनद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डी0सी0 मनरेगा संदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?