आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Jun 8, 2026 - 21:24
 0  0
आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

हमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगंग शेखर पाठक द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात कार्मिकों एवं पुलिस बल को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के प्रवेश को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow