आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 78 लीटर कच्ची शराब बरामद
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत होली पर्व के दृष्टिगत अवैध कच्ची शराब की बिक्री एवं तस्करी के रोकथाम हेतु आज जनपद में गठित आबकारी टीम द्वारा ग्राम- भवसिंहपर, जलालपुर माफी, खेखरुआ, भूलीनगर, कचनाव व थौरी में आकस्मिक दबिश दी गयी।
क्षेत्र- 3 के थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक व थाना जगदीशपुर के अंतर्गत ग्राम थौरी, भूलीनगर व कचनाव से लगभग 78 ली० अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलो ग्राम लहन महुआ मौके पर नष्ट किया।
इस कार्यवाही मे 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किए तथा ग्राम वासियों को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण करने व बेचने की रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई। साथ ही आबकारी दुकानों का सघन निरिक्षण किया गया।
संयुक्त दबिश की कार्यवाही मे चंद्रभान वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व थाना - भाले सुल्तान शहीद स्मारक से पुलिस बल के रूप में 2 उप निरीक्षक (मय स्टाफ - थाना भले सुल्तान शहीद स्मारक, अमेठी) व समस्त आबकारी स्टाफ तीरथनाथ, शमशेर कुमार (प्रधान आबकारी सिपाही) संजय सरोज व सर्वेश वर्मा (आबकारी सिपाही) शामिल रहे।
What's Your Reaction?