जनपद में चोरों के हौसले बुलंद, अफवाह बताकर बच रहा है पुलिस प्रशासन
सिद्धार्थनगर। जनपद में ड्रोन के बाद अब चोर का खौफ छाया हुआ है। जिले के विभिन्न हिस्से में चोरी की घटनाए लगातार घट रही है, जिसे लेकर जनपदवासियों में चोरी को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में बीती रात थाना उसका बाजार के परसाशुकुरुल्लाह में ग्राम प्रधान के घर में हुई बड़ी चोरी ने माहौल को और भी डरावना बना दिया है। हांलाकि चोरी के मामले को लेकर पुलिस लगातार सफाई पेश करते हुए अफवाह करार दे रही है और लोगो से पैनिक न होने की अपील कर रही है लेकिन जिले के विभिन्न हिस्सों से आ रही चोरी की सूचनाएं पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
पीड़ित के अनुसार चोरों ने मौका देखकर शटर खोलकर घर में रखे नकदी और जेवरात, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रू0 से ऊपर की है, के माल पर हाथ साफ किया है। वर्तमान में चोरों के नाम से जिले में फैले दहशत की बात करें तो गांवों में ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं और खौफ के बीच कुछ तमाम राहगीर भी भीड़ के क्रोध का शिकार बन रहे हैं।
पुलिस के दावे के विपरीत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिन चोरी की सूचनाएं आ रही हैं। वहीं यदि सिर्फ उसका थानाक्षेत्र की बात करें तो बीते एक माह में पांच बड़ी चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। अब ऐसे में विभिन्न माध्यमों से जिले में सक्रिय शातिर चोर और लुटेरों को पकड़ने और इस पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही पुलिस अफवाह के नाम पर खुद का बचाव करती नजर आ रही है।
What's Your Reaction?