सेवा पखवाड़ा 2025: महिला हिंसा रोकथाम पर जनचेतना रैली निकाली गई

Sep 18, 2025 - 17:45
 0  39
सेवा पखवाड़ा 2025: महिला हिंसा रोकथाम पर जनचेतना रैली निकाली गई

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “सेवा पखवाड़ादृस्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को 18 सितम्बर को महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को रैली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया। ‘महिला हिंसा रोकथाम’ पर जनचेतना रैली का आयोजन हुआ।

रैली को उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज की छात्राओं द्वारा विद्यालय से निकलकर तहसील गौरीगंज मोड़ तक निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्राओं ने “न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे” तथा महिला हिंसा रोकथाम से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाया। 

इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों द्वारा यह शपथ ली गई कि वे बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और आचरण करेंगे। 

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमेठी, पुलिस विभाग की टीम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व शिक्षकगण, मिशन वात्सल्य योजना की टीम, वन स्टॉप सेंटर अमेठी की टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी की टीम तथा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना की टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow